आयोजन पर फिलहाल संशय के बादल, पर टी-20 विश्वकप और आईपीएल दोनों में खेलना चाहते हैं रोहित
Updated on
15-06-2020 08:23 PM
मुंबई। भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा इस साल टी20 विश्वकप और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दोनों में खेलना चाहते हैं। लेकिन ऐसी आशंका है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दोनों में से एक टूर्नामेंट का ही आयोजन हो पाएगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है, जबकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।
इस तरह की अटकलें हैं कि अगर टी20 विश्व कप स्थगित होता है तो इस विंडो में आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है। रोहित ने अपने प्रशंसकों के साथ बात करने के लिए इंस्टाग्राम चैट शुरू की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वह इस साल किसे प्राथमिकता देंगे तो उन्होंने कहा कि वह संभवत: दोनों में खेलना चाहते हैं। रोहित आईपीएल में चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की अगुआई करते हैं। इस स्टार सलामी बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय टीम इस साल जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलना चुनौतीपूर्ण होगा।
भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 टेस्ट की सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच 3 दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाएगा। एडिलेड ओवल में दूसरा टेस्ट दिन-रात्रि का होगा। महेंद्र सिंह धोनी को एक शब्द में बयां करने के लिए कहने पर रोहित ने कहा, 'लीजेड।' रोहित ने कहा उन्हें ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जेसन राय को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…