Select Date:

पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है ऑनलाइन शिक्षा का आंकलन

Updated on 14-01-2021 11:59 PM

बिलासपुर कोविड 19 के कारण अप्रैल 2020 से विद्यालयों मे बच्चों को नियमित पढाई नहीं हो पा रही है, विद्यालयों के बंद होने के कारण शासकीय विद्यालयों में पढऩे वाले बच्चों के लिए 00 शासन स्कूल षिक्षा विभाग द्वारा ‘‘पढ़ई तुंहर दुआर‘‘ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन कक्षाओं की शुरुआत की गई साथ ही मोबाईल विहिन बच्चों के विविध प्रकार के वैकल्पिक साधनों - पढई तुंहर पारा, मोहल्ला कक्षाएं, लाउड स्पीकर स्कूल और बुल्टू के बोल के द्वारा अध्यापन कराया जा रहा है।

छत्तीसागढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिसम्बर से मार्च 2021 तक 100 दिन का कार्ययोजना बनाकर ‘‘इतना तो मेरे बच्चे कर ही सकते है‘‘ के अंतर्गत कक्षा 1ली से 08वीं तक अध्ययनरत बच्चों का आंकलन करने हेतु जिलें में संचालित 1114 प्राथमिक एवं 520 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल स्कूल ग्रुप बनाया गया है। वर्चुअल स्कूल ग्रूप में विद्यालयों के समस्त षिक्षक एवं विद्यार्थी जुडे हैं। कक्षावार आंकलन हेतु 02 ग्रुप बनाये गये है। प्रथम ग्रुप कक्षा 1लीं एवं 2री तथा द्वितीय ग्रुप कक्षा 3री से 8वीं तक के विद्यार्थियों का है। जिनके भाषा एवं गणित विषयों का 03 बार आंकलन किया जायेगा। वर्तमान में माह दिसम्बर 2020 का आंकलन किया जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी अषोक कुमार भार्गव द्वारा आज जिला नोडल अधिकारी, जिला मिषन समन्वयक,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित कर गुणवत्तापूर्ण आंकलन एवं मॉनीटरिंग के निर्देष दिये गये। श्री रामेश्वर जायसवाल जिला नोडल अधिकारी द्वारा संकुल, विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किये जाने वाले मॉनीटरिंग की विस्तृत जानकारी दी गई। दूरभाष के माध्यम से बच्चों से सीधे बात कर एवं मोहल्ला कक्षा का भ्रमण कर प्रत्येक अधिकारी द्वारा प्रतिमाह कम से कम 20 बच्चों का आंकलन किया जायेगा। जिसके लिये समस्त अधिकारियों का पढई तुहर दुआर पोर्टल में पंजीयन किया गया है।

आज की बैठक में पी.दासरथी, संदीप चोपडेरामदत्त गौरहा (.डी.पी.), ओम पाण्डेय (डी.एम.सी.), अमित श्रीवास्तव, श्रीमती सुनीता पाण्डेय बेदी एवं अंचल विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी सहित समस्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं सहायक विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी उपस्थित थें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.