मोबाइल पर डॉक्टर से पूछा नाम और नाम बताते ही अकाउंट से 40000 रुपए हो गये पार
Updated on
17-07-2020 08:53 PM
बिलासपुर। अपोलो अस्पताल के डॉक्टर के बैंक खाते से रहस्यमय तरीके से चोर ने नाम पूछा और डॉक्टर द्वारा नाम बताते ही उनके बैक खाते से ?40000 अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। डॉक्टर की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के पाम एनक्लेव निवासी डॉक्टर अश्वनी नागनाथ जुंजारे अपोलो अस्पताल में डॉक्टर है । उनका एक आईडी में एचडीएफसी बैंक सरकंडा शाखा में तीन अलग-अलग खाते हैं । 8 जुलाई को डॉक्टर के फोन पर उन्हीं के नंबर से एक फोन आया उन्हें आश्चर्य हुआ कि उनके स्वयं के नंबर से उनके मोबाइल में कैसे घंटी बज रही है। उन्होंने फोन रिसीव किया। सामने से फोन करने वाले ने पूछा क्या आप डॉक्टर अश्वनी नागनाथ बोल रहे? इस पर जब डॉक्टर ने हां कर जवाब दिया।। । उसके कुछ मिनट बाद ही उनके एचडीएफसी के एक खाते से 15000 किसी अर्जुन कुमार के खाते में ट्रांसफर हो गये हैं । इसके कुछ देर बाद उनके एक अन्य खाते से 25000 अर्जुन कुमार के खाते में ट्रांसफर हो गये । रहस्यमय तरीके से उनके खाते से रकम ट्रांसफर होने पर उन्होंने अपना खाता ब्लॉक करा आया एवं सरकंडा थाने में रिपोर्ट लिखाई है। सरकंडा पुलिस ने धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। यह ठगी अपने आप में अलग तरह की है। डॉक्टर के नंबर से उन्हीं के मोबाइल में फोन आना और नाम की पुष्टि के बाद खाते से रकम पार हो जाना लोगों को समझ में नहीं आ रहा है! इस अजूबे तरह के साइबर क्राइम से किसी का भी बैंक खाता सुरक्षित नहीं रहेगा। इसके साथ बैंकों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठने लगा है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…