Select Date:

एएसआई के बेटे ने मगरमच्छ से लड़कर बचाई जान

Updated on 10-06-2020 07:38 PM
मगरमच्छ की आंखों में अंगुलियां डालकर खुद को छुडाया
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक एएसआई के बेटे की जान मगरमच्छ के हमले में बाल-बाल बची। युवक अगर मगरमच्छ की आंख में अंगुलियां डालकर खुद को छुडाता तो शायद उसकी जान बचना काफी क‎ठिन होता। शहर के के हनुमानगंज थाने में तैनात एएसआई के बेटे अमित ने मगरमच्छ से लड़कर जान बचाई है। घटना कलियासोत डैम में की है, जहां अमित और उसका दोस्त नहा रहे थे। अमित व मगरमच्छ के बीच करीब दो मिनट तक झूमाझटकी चलती रही। इस घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है। अमित की दोनों जांघ पर गंभीर चोटें आईं हैं। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार अमित नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहता है। उसके पिता मुन्नालाल जाटव हनुमानगंज थाने में एएसआई हैं। अमित अपने दोस्त गजेंद्र यादव के साथ डैम के किनारे घुमने गया था। गजेंद्र ने बताया कि गर्मी थी, दोनों का नहाने का मन हुआ तो वे डैम में उतर गए। जहां अमित पर पीछे से एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। अमित की कद काठी अच्छी है, इसलिए मगरमच्छ उसे गहरे पानी में नहीं खींच पाया। अमित ने भी पलटकर वार किया। उसने मगरमच्छ की आंखों में अंगुलियां डाल दीं। इसी बीच दोस्त गजेंद्र ने भी पास पड़ी लकड़ी से मगरमच्छ को भगाने के प्रयास किए। इस तरह मगरमच्छ ने अमित को छोड़ दिया और गहरे पानी में चला गया। भोपाल सामान्य वन मंडल की समरधा रेंज के रेंजर एके झंवर ने बताया कि अमित को नियमों के तहत मदद दी जाएगी। इस घटना की जानकारी अमित के दोस्त गजेंद्र ने परिवार के लोगों को दी। एंबुलेंस बुलाकर अमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह खतरे से बाहर है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.