बुनियादी संरचना की बेहतरी के लिए एशियाई राष्ट्र सावर्जनिक-निजी भागीदारी करें : एडीबी
Updated on
01-06-2020 08:47 PM
नई दिल्ली। वैश्विक संकट कोरोनो वायरस से जूझ रहे एशियाई राष्ट्रों की बुनियादी संरचना बुरी तरह से प्रभावित हुई है ऐसे में इसकी बेहतरी के लिये सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिये। यह बुनियादी ढांचे में निजी पूंजी और तकनीकी विशेषज्ञता को आकर्षित करने में मदद करेगा। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने एक ब्लॉग में यह कहा। एडीबी ने कहा कि कोरोनो वायरस महामारी के कारण मौजूदा बुनियादी ढांचा सुविधाओं की मांग तेजी से गिरी है। ऐसे में एशिया प्रशांत के देशों को सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) की अपनी रूपरेखा पर फिर से विचार करना चाहिये। ब्लॉग में कहा गया कि कोविड-19 दुनिया भर में बुनियादी ढांचे की सेवाओं को सीधे तौर पर प्रभावित कर रहा है। मौजूदा बुनियादी ढांचे की मांग तेजी से गिरी है। नये बुनियादी ढांचे का निर्माण धीमा हो गया है। हालांकि, कुछ बुनियादी ढांचा क्षेत्र जैसे स्वास्थ्य और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) अभूतपूर्व मांग का सामना कर रहे हैं। लेकिन हवाई अड्डों जैसे अन्य क्षेत्रों में मांग गायब हो रही है। तीन लेखकों ‘संजय ग्रोवर, हनीफ रहमतुल्ला और कॉलिन गिन’ द्वारा लिखे गये ब्लॉग में कहा गया है, "एशिया में बुनियादी ढांचे में विशेषज्ञता आकर्षित करने और पैसे की जरूरत के मद्देनजर, सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) सरकारों के लिये एक महत्वपूर्ण साधन बन रही है।"
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…