अर्शदीप सिंह ने कहा, चोटों से निपटने के लिए सीनियर खिलाड़ी रमनदीप से प्रेरणा ले रहा हूं
Updated on
04-08-2020 09:23 PM
नई दिल्ली । भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम के संभावित खिलाड़ियों में शामिल अर्शदीप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में जगह सुनिश्चित करने के लिए चोटों से निपटने को लेकर सीनियर खिलाड़ी रमनदीप सिंह से प्रेरणा ले रहे हैं। उन्नीस साल के सिंह घुटने में चोट के कारण पिछले साल स्पेन में छह देशों की चैंपियनशिप में जगह बनाने से चूक गए थे। वह भारतीय पुरुष हॉकी टीम फॉरवर्ड रमनदीप के अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान चोटों से निपटने के तरीके से प्रेरित हैं। अर्शदीप ने कहा,पिछले साल स्पेन में छह देशों की चैंपियनशिप में जगह बनाने से चूकना निराशाजनक था। मैंने हालांकि महसूस किया है कि चोटिल होना किसी भी खिलाड़ी के करियर का एक हिस्सा है। जिस तरह रमनदीप सिंह अपने करियर के दौरान चोटों से उबरे उस पर मैं नजर रख रहा हूं। युवा फॉरवर्ड खिलाड़ी ने कहा, वह (रमनदीप) भारत के सभी युवा हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा हैं। चोटों से वापसी करने के लिए एक व्यक्ति को बहुत अधिक दृढ़ संकल्प होने की जरूरत है।
अब मुझे पता है कि यह सब सुनिश्चित करना कितना महत्वपूर्ण है। मैं इस बात की जांच करता रहूं कि हर स्थिति में मेरे शरीर से कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है। पिछले कुछ समय में कई जूनियर राष्ट्रीय कोचिंग शिविरों में भाग ले चुके खिलाड़ी ने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों में अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं।उन्होंने कहा,पिछले कुछ महीने हम सभी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं। हालांकि, मैंने अपनी फिटनेस पर ध्यान देने के लिए समय लिया है। मुझे निकट भविष्य में भारतीय जूनियर पुरुष टीम के लिए खेलने का मौका मिल सकता है और मैं चोट के कारण मौंका गंवाना नहीं चाहता हूं।अर्शदीप ने कहा कि उनके लिए देश का प्रतिनिधित्व करने से बड़ा कुछ भी नहीं है।उन्होंने कहा, सीनियर टीम के लिए खेलना हमेशा मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य रहा है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…