Select Date:

T20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने से 4 विकेट दूर अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन को भी छोड़ देंगे पीछे

Updated on 12-02-2026 01:13 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हर रोज हमें एक से बढ़कर एक मुकाबला देखने को मिल रहा है। आज यानी 11 फरवरी को भारत का इस टूर्नामेंट में दूसरा मैच है। भारत का सामना नामीबिया से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है। भारतीय टीम दमदार फॉर्म में चल रही है। वे अमेरिका को हराकर आ रहे हैं। नामीबिया के खिलाफ या इस मौजूदा वर्ल्ड कप में ही भारत के पेसर अर्शदीप सिंह के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का अच्छा मौका है। वह इतिहास रचने से सिर्फ चार विकेट दूर हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के हाइएस्ट विकेट टेकर बन सकते हैं अर्शदीप

अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए हाइएस्ट विकेट टेकर बनने से सिर्फ चार विकेट दूर हैं। उनके नाम 15 मैचों में 29 विकेट हैं। वह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सिर्फ दिग्गज रविचंद्रन अश्विन से ही पीछे हैं। अश्विन मौजूदा समय में 24 मैच में 32 विकेट के साथ टॉप पर हैं। हालांकि, अर्शदीप जल्द ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं अर्शदीप सिंह

आपको बता दें कि अर्शदीप सिंह भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 77 मैचों में 120 विकेट हैं। उनके ठीक पीछे 107 विकेट के साथ जसप्रीत बुमराह हैं। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भी अर्शदीप से टीम इंडिया और उनके फैंस को काफी उम्मीदे हैं। अमेरिका के खिलाफ भी अर्शदीप ने 2 विकेट लिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.