Select Date:

सेना को बड़ी कामयाबी, शोपियां में 24 घंटे में 9 आतंकी किए ढेर

Updated on 08-06-2020 08:21 PM
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के शोपियां जिले में बीते 24 घंटे के अंदर आतंकियों के खिलाफ सेना ने जबरदस्त कार्यवाही करते हुए 9 आतंकियों को मार गिराया है। शोपियां के पिंजूरा इलाके में सोमवार सुबह एक मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर किए गए हैं। इससे पहले रविवार को भी यहां पर पांच आतंकियों को मार गिराया गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, पुलिस को कुछ वक्त पहले पिंजूरा में आतंकियों की मूवमेंट की खबर मिली थी। इस सूचना पर शनिवार शाम से ही यहां पर बड़े पैमाने पर सेना के जवान, सीआरपीएफ और एसओजी तलाशी अभियान चला रहे थे। सोमवार को आतंकियों ने घेराबंदी के बीच जंगली इलाके में भागने का प्रयास किया। जवानों ने जब उन्हें ललकारा तो इन सभी ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों तरफ से हुई कार्रवाई के दौरान सेना ने 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद 4 आतंकियों को मौके पर मार गिराया। इसके अलावा इस कार्रवाई में सेना के कुछ जवान घायल भी हुए हैं।
इससे पहले रविवार को शोपियां के रेबन गांव में जवानों ने हिज्बुल के एक टॉप कमांडर समेत पांच आतंकियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन में सेना की 1 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और एसओजी के जवान शामिल हुए थे। बारामूला जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने अश्फाक अहमद नजर (25) के उत्तरी कश्मीर के बोमई इलाके के आदिपुरा में स्थित घर पर रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर हमला किया। उन्होंने कहा कि हमले में नजर घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश कर रही है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.