Select Date:

तेल कुओं की आग को बुझाने के लिए सेना तैनात, पूरे इलाके की घेराबंदी

Updated on 11-06-2020 07:58 PM
-प्रभावित हुए 7,000 लोगों को मुआवजे का एलान 
गुवाहाटी। असम में तिनसुकिया जिले के बागजन तेल कुएं में लगी आग को बुझाने के लिए सेना तैनात हो गई है। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। असम के उद्योग मंत्री चंद्र मोहन पटोवरी ने तिनसुकिया जिले के बागजान का दौरा किया, जहां गैस कंपनी ऑयल इंडिया के तेल के कुएं में में आग लगी है। उन्होंने ही 7,000 लोगों के प्रभावित होने की जानकारी दी और मुआवजे का एलान किया। 
पोटवारी ने कहा,'मैंने ऑयल इंडिया के अधिकारियों, ओएनजीसी और जिला प्रशासन के साथ बैठक की। नुकसान का आकलन किया जाएगा और प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।' ओआइएल के प्रबंध निदेशक सुशील चंद्र मिश्रा ने उन्हें आश्वस्त किया कि 21 दिनों में आग बुझा ली जाएगी। चंद्र मोहन ने राहत शिविरों का दौरा भी किया जहां 12 शिविरों में सात हजार प्रभावित लोगों को रखा गया है। गौरतलब है कि बागजान तेल कुएं में लगी भीषण आग को 1.5 किमी के दायरे में सीमित कर दिया गया है। आग पर काबू पाने की कोशिश में ओआइएल के दो अग्निशमन कर्मियों दुर्लोव गोगोई और टिकेश्वर गोहेन की मौत हो गई है। उनके शव घटनास्थल के नजदीक जलीय क्षेत्र से मिले। आग से आसपास के जंगल, घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गोगोई जाने-माने फुटबॉल खिलाड़ी भी थे और अंडर-19 व अंडर-21 वर्ग के कई राष्ट्रीय टूर्नामेंट में उन्होंने असम का प्रतिनिधित्व किया था। वह ओआइएल की फुटबॉल टीम में गोलकीपर थे। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.