एआरसीआई ने कोविड-19 के लिए सामानों के कीटाणुशोधन के लिए बनाया यूवी सिस्टम
Updated on
18-07-2020 06:30 PM
नई दिल्ली । घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा कोविड -19 संक्रमण के प्रसार का एक प्रमुख कारण है। यात्रियों का सामान, यात्रा का एक अनिवार्य हिस्सा होता है। यात्रा के दौरान सामान कई लोगों द्वारा संभाले जाते हैं। ये वायरस के प्रसार के संपर्क बिंदु हो सकते हैं। सामानों के हर बार हाथ बदलते के साथ ही उन्हें जल्दी से कीटाणुरहित किया जाना चाहिए। लॉकडाउन अवधि के बाद, हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लोगों के बढ़ते आवागमन के साथ सामानों के कीटाणुशोधन के लिए एक त्वरित प्रणाली की तत्काल आवश्यकता है। कोविड -19 के खिलाफ लड़ने के लिए यह जरूरी है।
यात्री-सामानों के माध्यम से संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए, भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के स्वायत्त आर एंड डी केंद्र, इंटरनेशनल एडवांस्ड रिसर्च सेंटर फॉर पाउडर मेटलर्जी एंड न्यू मटीरियल्स (एआरसीआई), हैदराबाद और वीहंत टेक्नोलॉजीज, नोएडा ने साथ मिलकर कृतिस्कैन यूवी कीटाणुशोधन प्रणाली को विकसित किया है। विकसित कॉम्पैक्ट यूवीसी कन्वेयर सिस्टम कुछ ही सेकंड के भीतर कन्वेयर से गुजरने वाले सामान को कुशलता से कीटाणुरहित कर सकता है। सामानों के तेजी से कीटाणुशोधन के लिए यह प्रणाली हवाई अड्डों, रेलवे और बस स्टेशनों, होटलों, वाणिज्यिक और निजी प्रतिष्ठानों में उपयोग के लिए उपयुक्त है।
यूवीसी आधारित कीटाणुशोधन प्रणाली तेजी से कीटाणुशोधन क्षमता के लिए जानी जाती है, और कीटाणुशोधन प्रक्रिया शुष्क और रसायन मुक्त होती है। 254 एनएम पर यूवीसी विकिरण कीटाणुनाशक गुणों के लिए जाना जाता है जहां कोई भी रासायनिक अवशेष नहीं बचता हैं। यूवीसी प्रकाश का जब संक्रमित सतह पर विकिरण होता है, तो वायरस की आनुवंशिक तत्व पर असर होता है और इस प्रकार इसके बढ़ने को रोक देता है। कृतिस्कैन यूवी कीटाणुशोधन प्रणाली में सामान को कीटाणुशोधन टनल में ले जाने के लिए एक विशेष रूप से तैयार मोटर युक्त कन्वेयर है, जो रोगाणुओं और वायरस को निष्क्रिय करने के लिए उपयुक्त विकिरण के साथ यूवीसी प्रकाश (254 एनएम) का उपयोग करता है। प्रणाली में उपयोग किए जाने वाले यूवीसी लैंप अच्छी तरह से संरक्षित हैं और इसलिए सिस्टम के आसपास के क्षेत्र में कर्मचारियों या यात्रियों को इससे कोई नुकसान नहीं है। यूवीसी प्रणाली का चालू रहने पर कोई भी मानवीय हस्तक्षेप नहीं करने की सलाह दी है।
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
जोधपुर: जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे देखकर वहां मौजूद यात्रियों की रूह कांप गई। एक महिला यात्री और मौत के बीच महज कुछ…
पटना: 'मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं। बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा।' केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफगोई से बयान दिया। उन्होंने ये भी साफ कर दिया है…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान बेंच 17 मार्च से औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत ‘उद्योग’ शब्द को परिभाषित करने के विवादित मुद्दे पर सुनवाई शुरू करेगी।…
पटना, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। सोमवार को शाम 4 बजे वोटिंग खत्म हो गई थी, लेकिन दो कांग्रेस विधायकों के…
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…