मैनचेस्टर। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच में शामिल किया जाएगा। इससे पहले जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल के उललंघन को देखते हुए आर्चर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर करने के साथ ही क्वारंटाइन (पृथकवास) में भेज दिया था। आर्चर ने अपनी गलती स्वीकार करने के साथ ही प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए माफी भी मांगी थी।
कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। यह सीरीज जैविक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कराई जा रही है। आर्चर पहले टेस्ट के बाद अपने घर चले गये थे। इसके कारण इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उन्हें दूसरे मैच से बाहर किया था और पांच दिनों तक अलग-थलग रखा था। इसके बाद आर्चर की दो बार कोरोना जांच हुई और दोनों बार रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें तीसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल कर लिया गया।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…