भुवनेश्वर। दुनिया के प्रमुख इस्पात विनिर्माता समूह आर्सेलर मित्तल ओडिशा में 2,000 करोड़ रुपए निवेश करने की योजना बना रहा है। समूह के चेयरमैन एवं सीईओ एलएन मित्तल ने यह जानकारी दी। मित्तल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ वीडियो कन्फ्रसेंसिंग के जरिये बातचीत के दौरान कहा कि हमारी ओडिशा में 2,000 करोड़ रुपये की निवेश योजना है। यह योजना आपके प्रशासन, आपके लोगों के समर्थन और आपके निर्देशन के तहत आगे बढ़ रही है। आपका अनुभव काफी बड़ा है और आपने कोविड-19 संकट को काफी अच्छी तरह से संभाला है, यह एक अच्छी खबर है। मित्तल ने कहा कि यदि ऐसा होता है कि कंपनी हजीरा में पूरा उत्पादन नहीं कर पाती है, तो हम ओडिशा में उत्पादन करेंगे और पैलेट्स का निर्यात करेंगे। हालांकि हम ओडिशा में लगातार विस्तार करना चाहते हैं। हम दो खानों सागासाई और ठकुराणी में काम कर रहे हैं। इन दो खानों में से एक खान कंपनी को नीलामी के जरिये प्रापत हो गई है। यह नीलामी पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की गई। पटनायक ने मित्तल को राज्य सरकार की तरफ से हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय उनकी कंपनी आर्सेलर मित्तल के कार्यालय के साथ बातचीत करता रहेगा, ताकि परियोजनाओं को जल्द से जल्द आगे बढ़ाया जा सके।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…