Select Date:

एपटेल ने हरित प्रमाणपत्रों के कारोबार पर 26 अगस्त तक के लिए लगाई रोक

Updated on 03-08-2020 04:53 PM
नई दिल्ली । विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (एपटेल) ने हरित प्रमाणपत्रों (नवीकरणीय ऊर्जा) के कारोबार पर 26 अगस्त तक के लिए लगाई रोक प्रमाणपत्रों की 29 जुलाई को होने वाले क्रय-विक्रय कारोबार-सत्र को चार सप्ताह के लिये टाल दिया है। अपीलीय न्यायाधिकरण ने 24 जुलाई को दिये आदेश में नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्रों (आरईसी) हरित प्रमाणपत्रों की बिक्री के लिये 29 जुलाई, 2020 को होने वाले कारोबारी सत्र को चार सप्ताह 29 अगस्त तक के लिये टाल दिया। न्यायाधिकरण ने तीन अलग-अलग अपील पर यह आदेश दिया। ये अपील ग्रीन एनर्जी एसोसिएशन, इंडियन विंड पावर एसोसिएशन (आईडब्ल्यूपीए) और टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी लि. ने केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) के आरईसी के न्यूनतम और अधिकतम मूल्य सीमा (फ्लोर एंड फोरबियरेंस प्राइस) निर्धारित किये जाने के आदेश को चुनौती देते हुए ये अपील दायर की हैं। एपटेल के आदेश के अनुसार, ‘आरईसी का 29 जुलाई, 2020 को होने वाले कारोबार चार सप्ताह के लिये टाला जाता है। यह साफ किया जाता है कि अगर किसी आरईसी की वैधता चार सप्ताह में समाप्त होने जा रही है, उसकी मियाद संबंधित प्राधिकरण बढ़ाएंगे।’ जुलाई में आरईसी या हरित प्रमाणपत्रों का कोई कारोबार नहीं हुआ। 
आरईसी का कारोबार दो बिजली बाजारों... इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) और पावर एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (पीएक्सआईएल)... में हर महीने के अंतिम बुधवार को होता है। नवीकरणीय ऊर्जा खरीद बाध्यता (आरपीओ) के तहत बिजली वितरण कंपनियों, सीधे उत्पादकों से बिजली खरीद की सुविधा वाले ग्राहकों और निजी उपयोग के लिये बिजली खरीदने वाले थोक ग्रहकों को कुछ हरित प्रमाणपत्र खरीदने होते हैं। वे आरपीओ नियमों का पालन करने के लिये नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादकों से प्रमाणपत्र खरीद सकते हैं। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के निदेशक (रणनीति एवं नियामक) राजेश कुमार मेदीरत्ता ने कहा, ‘सीईआरसी ने हाल में हरित प्रमाणपत्रों के न्यूनतम और अधिकतम मूल्य में संशोधन कर उसे समय-समय पर  नवीकरणीय ऊर्जा नीलामी में निकले मूल्यों से जोड़ा है। हमारा मानना है कि जब नवीकरणीय ऊर्जा की दर कम हो रही है, ऐसे में यह कदम उपयुक्त है।’ उन्होंने कहा कि इससे खरीदार, आरपीओ बाध्यताओं को पूरा करने के लिये आईसी बाजार में आने के लिये प्रोत्साहित होंगे। मेदरीरत्ता ने कहा, ‘कुछ आरईसी संगठनों की याचिकाओं पर एपटेल ने आरईसी कारोबार के लिये चार सप्ताह की रोक लगा दी है। 
इसके कारण हम आरईसी कारोबार 29 जुलाई को नहीं करा सके। हमारा विचार है कि आरईसी कारोबार को रोका नहीं जाना चाहिए क्योंकि यह जरूरतमंद वितरण कंपनियों और थोक बिजली ग्राहकों को सांविधिक रूप से जरूरी हरित ऊर्जा खरीद की बाध्यताओं को पूरा करने में मदद करता है।’ सीईआरसी ने अपने जून के आदेश में सौर और गैर-सौर आरईसी के न्यूनतम मूल्य को पूर्व के 1,000 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया। इसी प्रकार, सौर और गैर-सौर के लिये अधिकतम मूल्य क्रमश: 2,400 और 3,000 रुपये से कम कर 1,000 रुपये कर दिया। सीईआरसी के आदेश के तहत न्यूनतम और अधिकतम मूल्य सीमा एक जुलाई, 2020 से 30 जून, 2021 या अगले आदेश तक के लिये प्रभावी है। इससे पहले, जून में उच्चतम न्यायालय ने ग्रीन एनर्जी एसोसिएशन (जीईए) की आरईसी की मूल्य दर समीक्षा पर रोक लगाने की अपील पर सुनवाई करने से मना कर दिया था। वित्त वर्ष 2019-20 में नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्रों की बिक्री 29 प्रतिशत घटकर 89.27 लाख इकाई रही जो जो 2018-19 में 1.26 करोड़ यूनिट थी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.