Select Date:

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों में प्रभारी संकायाध्यक्षों की नियुक्ति

Updated on 07-09-2022 06:14 PM
रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के विभिन्न संकायों का प्रभारी संकायाध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्यपाल ने शासकीय दन्तेश्वरी महिला महाविद्यालय, जगदलपुर के गृह विज्ञान की प्राध्यापक एवं संकायाध्यक्ष डॉ. रश्मि शुक्ला को प्रौद्योगिक संकाय का, शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दन्तेवाड़ा के वाणिज्य के प्राध्यापक एवं संकायाध्यक्ष डॉ. आर. के. हिरकने को प्रबंधन एवं सूचना प्रौधोगिक संकाय का, शासकीय इंद्रावती महाविद्यालय भोपालपट्नम के राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक एवं सामाजिक विज्ञान के संकायाध्यक्ष डॉ. ए.के. दीक्षित को कला संकाय और वेदमाता गायत्री शि़क्षा महाविद्यालय, जगदलपुर के शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष एवं प्राचार्य ईश्वर प्रसाद तिवारी को विधि संकाय का प्रभारी संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह सभी नियुक्ति छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 27(4) के तृतीय परन्तुक में निहित प्रावधान के तहत् की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.