सूरजपुर । सहायक आयुक्त
आदिवासी विकास सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय
विद्यालय शिवप्रसादनगर विकासखण्ड भैयाथान के कक्षा 11 वीं में विज्ञान एवं गणित समूह
की रिक्त पांच सीटों की पूर्ति की जानी हैं। जिसके संबधं में जानकारी दी गई हैं कि
रिक्त सीटों की पूर्ति हेतु केवल अनुसूचित जनजाति के छात्र ही पात्र होंगे जिन्होनें
कक्षा 10 वीं में 60 प्रतिशत या अधिक अंक अर्जित किये हैं। आवेदन पत्र 11 सितम्बर की
शाम 4 बजे तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर विकासखंड भैयाथान में प्राप्त
एवं जमा किया जा सकता हैं।