एप्पल का वेंडर भारत में खोलेगा 6 प्लांट, 55000 लोगों को मिलेगा रोजगार
Updated on
02-08-2020 06:10 PM
मुंबई । एप्पल का वेंडर चीन में बंद कर भारत में 6 प्लांट खोलने की योजना बना रहा है। जिससे 55000 लोगों को रोजगार मिलेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की सबसे महंगी कंपनी एपपल के एक कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर ने चीन से 6 प्रॉडक्शन लाइन को भारत शिफ्ट करने का फैसला किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर भारत में अपना प्रॉडक्शन लाइन स्थापित करेगा जिसके बाद वह घरेलू बाजार की मांग को पूरा करने के साथ-साथ 5 अरब डॉलर का आईफोन निर्यात भी करेगा। इस कंपनी के भारत में आने से कम से कम 55 हजार भारतीय लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक संभव है कि यह कॉन्ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरर भारत में आईफोन टैबलेट, लैपटॉप और कंप्यूटर के लिए भी प्रॉडक्शन लाइन स्थापित करे। ऐपल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चर का सामानों से भरा कंटेनर पहले ही भारत पहुंच चुका है।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…