1.5 ट्रिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण वाली अमेरिका की पहली कंपनी बनी एप्पल
Updated on
12-06-2020 08:01 PM
सैन फ्रांसिस्को। एप्पल 1.5 ट्रिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण पर पहुंचने वाली पहली अमेरिकी कंपनी बन गई है। निवेश्कों और विश्लेषकों के अनुसार ऐप स्टोर की बिक्री एआरएम चिप पर काम करने वाला मैक सिस्टम और 5जी आईफोन की वजह से एप्पल के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है। मैक रुमर्स की रिपोर्ट के अनुसार एप्पल के प्रति शेयर की मौजूदा कीमत 352 डॉलर है। वहीं कंपनी के कुल 4.3 बिलियन शेयरों की कीमत से मार्केट कैप बुधवार को 1.53 ट्रिलियन डॉलर हो गया। हाल ही में मार्केट रिसर्च फर्म एवरकोर आईएसआई ने पूर्वानुमान के अनुसार आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल 2 ट्रिलियन डॉलर बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी बनने की तरफ बढ़ रही है। फर्म की रिपोर्ट के वक्त एप्पल का बाजार पूंजीकरण 1.4 लाख करोड़ डॉलर के करीब था। अगस्त, 2018 में एप्पल का शेयर 5.89 डॉलर मजबूत होकर 207.39 डॉलर पर पहुंच गए थे। जिससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण एक हजार अरब डॉलर यानी 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया था। उस वक्त ऐसा करने वाली ये पहली लिस्टेड कंपनी थी। विशेज्ञों का मानना है कि वियरेबल्स बिजनेस में एप्पल एयरपॉड्स और एप्पल वॉच की मदद से कंपनी को 60 बिलियन डॉलर के ग्रोथ की उम्मीद है। अगले चार वर्षों में कंपनी का सर्विसेज बिजनेस 100 बिलियन डॉलर तक बढ़ सकता है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…