Select Date:

अनुपम खेर की मां दुलारी ने जीती कोरोना से जंग

Updated on 25-07-2020 08:04 PM
मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर की मां कोरोना से जंग जीत कर अस्पताल से घर पहुंच गई हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों अनुपम खेर फैमिली में 4 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें उनकी मां दुलारी खेर भी शामिल थीं। अनुपम खेर सोशल मीडिया के जरिए लगातार उनकी सेहत को बारे में अपडेट देते रहे। अब उन्होंने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के दौरान अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी मां कोरोना से जंग जीत कर पूरी तरह फिट नजर आ रही हैं।
अनुपम खेर ने ये पहले ही बता दिया था कि कोरोना का इलाज करवा रहे उनकी मां, भाई, भाभी और भतीजी काफी हद तक ठीक हो गए हैं। अभइनेता के शेयर किए वीडियो में दिख रहा है कि अनुपम खेर अपनी मां को अस्पताल बेड के पास आकर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने की बात बता रहे हैं। 
 वीडियो में अनुपम खेर, अपनी मां से बात करने के साथ-साथ पास खड़ी एक नर्स का भी शुक्रिया करते दिख रहे हैं। उन्होंने नर्स से काफी बातें कीं। अनुपम खेर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक लंबे से कैप्शन में मां के ठीक होने की खुशी जाहिर की है। खेर ने ये भी बताया कि उनकी मां ने अस्पताल से निकलने के लिए व्हील चेयर लेने से भी इनकार कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है, उनकी सेहत हमेशा अच्छी रहने के लिए दुआ करें। उल्लेखनीय है कि अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी थी कि उनकी मां, भाई-भाई और भतीजी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। किसी को भी गंभीर लक्षण नहीं थे, लेकिन उनकी मां को कुछ दिनों से भूख नहीं लग रही थी और वो थकान की वजह से सोती रहती थीं। जांच कराने के बाद जब एहतियातन कोरोना टेस्ट करवाया गया तो वो पॉजिटिव पाई गईं। उन्होंने सभी से अपील की थी कि अगर घर में किसी बुजुर्ग को भूख नहीं लग रही हो तो एक बार जांच जरूर करवा लें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.