Select Date:

चीन, कोरिया से कास्टिक सोडा आयात पर डंपिंगरोधी शुल्क तीन महीने और लगेगा

Updated on 18-08-2020 06:51 PM

नई दिल्ली । सरकार ने चीन और कोरिया से कास्टिक सोडा के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क तीन महीने और लगेगा। स्थानीय उद्योग को बचाने लिए यह फैसला लिया गया है। वाणिज्य मंत्रालय के तहत कार्य करने वाली जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीआर) ने इस रसायन के चीन और कोरिया से आयात पर मौजूदा डंपिग रोधी शुल्क को आगे बढ़ाने की अनुशंसा की थी। डंपिंग रोधी शुल्क को लेकर डीजीटीआर स्थानीय उद्योगों की शिकायत के आधार पर जांच करता है और अपनी सिफारिश वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय को भेजता है। बाद में मंत्रालय शुल्क लगाने का अंतिम निर्णय लेने के लिए इसे वित्त मंत्रालय को भेज देता है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने एक अधिसूचना में कहा कि कास्टिक सोड़ा के चीन और कोरिया से आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क को 17 नवंबर 2020 तक बढ़ा दिया गया है। कास्टिक सोड़ा पर पहली बार डंपिंग रोधी शुल्क 18 अगस्त 2015 को पांच साल के लिए लगाया गया था। कास्टिक सोड़ा का उपयोग मुख्य तौर पर साबुन और डिटर्जेंट बनाने में होता है।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.