Select Date:

नैनोबॉडीज युक्त ऐंटी कोरोना स्प्रे ‎किया तैयार

Updated on 19-08-2020 07:21 PM

वाशिंगटन ।  अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होने नैनोबॉडीज युक्त ऐंटी कोरोना स्प्रे तैयार किया है, जिसे इनहेलर की तरह उपयोग किया जाएगा। एक बार इनहेल करने के बाद इसकी नैनोबॉडीज कोरोना संक्रमण फैलानेवाले वायरस को नाक में पहुंचते ही रोक देंगे। इस तरह वायरस गले में होते हुए हमारे शरीर में प्रवेश नहीं कर पाएगा। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि यह नेजर स्प्रे कोरोना वायरस की ऊपरी प्रोटीन परत को ब्लॉक कर लेता है। कोरोना वायरस को प्रोटीन के जरिए ब्लॉक करनेवाले इस नेजल स्प्रे का निर्माण कैलिफोर्निया यूनवर्सिटी में किया गया है। शोधकर्ता टीम का कहना है कि इस इनहेलर को तैयार करने में कोरोना ऐंटिबॉडीज का उपयोग किया गया है। सबसे पहले ऐंटिबॉडीज से नैनोबॉडीज का निर्माण किया गया। लैब में नैनोबॉडीज को विकसित करते समय इन्हें जेनेटिकली मॉडिफाई किया गया है। ताकि ये खासतौर पर कोरोना वायरस को रोकने का काम करें। इनका प्रभाव मुख्य रूप से कोरोना वायरस की बाहरी परत पर होता है, जो प्रोटीन से निर्मित है। शोधकर्ता टीम की तरफ से कहा गया है कि इस इनहेलर को बनाने में जिन नैनोबॉडीज का उपयोग किया गया है, वे लामा और ऊंट जैसे जानवरों में पाई जानेवाली ऐंटिबॉडीज से विकसित की गई हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना बढ़ाने का काम करती हैं। इसे बनानेवाली टीम अब इस नेजल स्प्रे के बड़े स्तर पर ह्यूमन ट्रायल की तैयारी कर रही है। यदि यह ह्यूमन ट्रायल सौ फीसदी सफल रहता है तो कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी को रोकने में यह नेजल स्प्रे एक आसान और प्रभावी तरीका साबित होगा। मालूम हो कि कोरोना वायरस को हर तरह से प्रभावहीन करने पर पूरी दुनिया में काम चल रहा है। हर फील्ड से जुड़े शोधकर्ता अपने-अपने तरीके से इस वायरस को खत्म करने के नए-नए तरीके खोज रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.