गुजरात कांग्रेस को एक और झटका, मोरबी के विधायक ने दिया इस्तीफा
Updated on
05-06-2020 09:16 PM
अहमदाबाद| राज्यसभा चुनाव से पहले विधानसभा में 7 सीटें गंवा चुकी गुजरात कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन तीसरा झटका लगा है| मोरबी से कांग्रेस विधायक ब्रिजेश मेरजा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है| गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने ब्रिजेश मेरजा के इस्तीफे की पुष्टि कर दी है| इस्तीफा देने के बाद ब्रिजेश मेरजा ने कहा कि वह कांग्रेस में रह कर जनसेवा करने में असमर्थ थे| जबकि मेरा उद्देश्य अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा करना था| लेकिन कांग्रेस में रहते हुए यह करना मुमकीन नहीं था| इसलिए आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है| ब्रिजेश मेरजा ने ई मेल के जरिए गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा भेजा है| बता दें कि गुरुवार को कपराडा से कांग्रेस विधायक जीतु चौधरी और करजण से कांग्रेस विधायक अक्षय पटेल ने इस्तीफा दिया था| इससे पहले मार्च महीने में कांग्रेस के पांच विधायक इस्तीफा दे चुके हैं| जिसमें गढ़डा से कांग्रेस विधायक प्रवीण मारू, अबडासा के प्रद्युम्नसिंह जाडेजा, लींबडी के सोमा पटेल, धारी से जेवी काकडिया और डांग से मंगल गावित शामिल थे| आज ब्रिजेश मेरजा के इस्तीफे के बाद इस्तीफा देने वाले कांग्रेस विधायकों की संख्या 8 हो गई है और विधानसभा में उसका संख्याबल घटकर 65 रह गया है|
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…