Select Date:

एक और विधायक पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Updated on 02-09-2020 12:08 AM
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एक और विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी है। ट्वीट कर उन्होंने बताया है कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं आप सभी आमजन, पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं, पिछले दिनों मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, वे कृपया टेस्ट करवा लें. आप सभी के आशीर्वाद से पुनः आपके बीच जल्द ही लौटूंगी। विदित है कि
इससे पहले बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। डमरूधर पुजारी विधानसभा सत्र के अंतिम दिन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद कई विधायकों ने अपना कोरोना टेस्ट कराया।  मिली जानकारी के अनुसार डमरूधर पुजारी के परिवार के 6 लोग संक्रमित पाए गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.