एक और अश्वेत पुलिस की बेरहमी का शिकार, पेपर स्प्रे से जैमल फ्लॉयड की मौत
Updated on
05-06-2020 09:17 PM
न्यूयॉर्क। अमेरिका में पुलिस हिरासत में अश्वेत अमेरिकी शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद इन दिनों रंगभेद का मसला चरम पर है इसको लेकर अमेरिका समेत दुनियाभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं एक और अश्वेत 'फ्लॉयड' सुरक्षाकर्मियों की बेरहमी का शिकार हुआ है। न्यूयॉर्क शहर की एक फेडरल जेल में बुधवार को अधिकारियों ने एक कैदी पर पेपर (काली मिर्च) स्प्रे छिड़क दिया जिससे उसकी मौत हो गई। ब्यूरो ऑफ प्रिजन ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि अधिकारियों ने कहा ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन निरोधक केंद्र में अक्टूबर 2019 से जैमल फ्लॉयड बंद था। बुधवार को उसने अपनी सेल में बैरिकेड लगा लिया और लोहे की रॉड से जेल के दरवाजे की खिड़की को तोड़ने लगा। जेल अधिकारियों ने 35 वर्षीय अश्वेत कैदी जैमल फ्लॉयड पर काबू पाने के लिए पेपर स्प्रे कर दिया।
एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘वह अपने और दूसरों के लिए हानिकारक हो गया था। इसलिए उस पर पेपर स्प्रे छिड़ककर जेल से निकाला गया।' हालांकि पेपर स्प्रे के छिड़काव से उसकी हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। फ्लॉयड की मां ने कहा कि उनका बेटा अस्थमा और मधुमेह से पीड़ित था और जेल के अधिकारियों को उसके स्वास्थ्य के बारे में पता था। अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद पहले ही देश में हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हिंसक प्रदर्शनों को घरेलू आतंकवाद करार दिया है। जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों की आग अमेरिका के 140 शहरों तक पहुंच गई। इसे देश में पिछले कई दशकों में सबसे खराब नागरिक अशांति माना जा रहा है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…