तमिलनाडु में पिता-पुत्र की मौत पर पूरे देश में गुस्सा, बॉलीवुड ने भी जताया दुख-मांगा न्याय
Updated on
27-06-2020 08:19 PM
नई दिल्ली। तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में पुलिस की बर्बरता के कारण एक पिता और उसके बेटे की मौत हो गई। पता चला है कि पुलिस हिरासत में उनका यौन उत्पीड़न भी किया गया। इस खबर के बाद पूरे देश में गुस्सा है। लोगों ने इस घटना के दोषी पुलिसकर्मियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं। तमिलनाडु के जयराज और उनके बेटे फेनिक्स की कहानी ने पूरे देश के लोगों को बड़ा झटका दिया है। दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार और बालीवुड सेलेब्स ने इस घटना की निंदा करते हुए पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने की मांग की है।
तापसी पन्नू, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, वीर दास और प्रियंका चोपड़ा ने पुलिस की क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाते हुए न्याय की मांग की है। सभी ने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस की हरकत को अमानवीय बताया। साथ ही कहा पीड़ित पिता-पुत्र के गुनाहगारों को सजा मिलनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि जयराज और उनके बेटे फेनिक्स को 19 जून को लॉकडाउन के दौरान अपनी मोबाइल की दुकान को खुला रखने के कारण सथानकुलम पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। हिरासत में पुलिस ने उनके साथ क्रूरता की जिससे उनकी मौत हो गई। बेटा की 22 जून को कोविलपट्टी जनरल अस्पताल में मौत हो गई। जबकि उसके पिता की मृत्यु 23 जून की सुबह हुई।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…