नेशनल हेल्थ सर्विस के लिए सहायतार्थ मुकाबला खेलेंगे एंडी मर्रे
Updated on
01-06-2020 08:46 PM
लंदन । विश्व के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मर्रे अपनी चोट से उबरने के बाद 23 जून को एक सहायतार्थ मुकाबले से कोर्ट पर वापसी करेंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन उनके भाई जैमी मर्रे कर रहे है जिसका लक्ष्य ब्रिटेन की ‘नेशनल हेल्थ सर्विस'के लिए राहत कोष जमा करना है। इस टूर्नामेंट को खाली स्टेडियम में ही खेला जाएगा। और इसका आयोजन 23 से 28 जून तक लॉन टेनिस एसोसिएशन के रोहैम्पटन बेस में होगा। इसमें दो बार के विम्बलडन चैम्पियन मर्रे के अलावा ब्रिटेन के ही काइल एडमंड और डैन इवांस भी खेलेंगे। इस टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार से आयोजकों का लक्ष्य इससे 1,22,000 डॉलर की रकम एकत्र करना है। कोरोना वायरस महामारी के कारण एटीपी और डब्ल्यूटीए सत्र अभी स्थगित है और ऐसे में नवंबर में डेविस कप के बाद पहली बार स्टार खिलाड़ी मर्रे को टेनिस खेलते हुए देखने के लिए प्रशंसकों में भारी उत्साह है। जैमी ने कहा, ‘पिछले कुछ महीने सभी के लिए अविश्वसनीय रूप से बेहद कठिन रहे हैं और अब हमें उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट से एक बार फिर खेल की वापसी होगी।
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…