चेन्नई । भारत के अनुभवी खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को लीजेंड्स शतंरज टूर्नामेंट में पहली जीत मिली है। आनंद ने लगातार छह मुकाबलों में हार के बाद सातवें दौर में इस्राइल के बोरिस को 2.5-0.5 से हराया।
पूर्व विश्व चैंपियन आनंद ने इस मुकाबले में बोरिस के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए 45 चाल में जीत हासिल की और दूसरी बाजी में भी अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए 49 चाल में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके बाद तीसरी बाजी ड्रॉ रही। आनंद को इससे पहले इयान नेपोमनियाची, पीटर स्विडलर, मैग्नस कार्लसन, व्लादिमीर क्रैमनिक, अनीष गिरी और पीटर लेको के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
आनंद ने कहा, ‘यह पहले तीन दिनों की तरह निराशाजनक नहीं रहा। जीत दर्ज करने से अच्छा लग रहा है।’ इस जीत से छह अंक के साथ वह आठवें स्थान पर पहुंच गये है। इस प्रकार आनंद हंगरी के पीटर लेको (पांच अंक) और चीन के नंबर तीन डिंग लीरेन (तीन) से आगे हैं। अब आठवें दौर में उनका सामना लीरेन से होगा।
वहीं एक अन्य मुकाबले में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन ने पीटर स्विडलर को 2.5-1.5 से हराकर अपनी बढ़त और बेहतर की है। इसके अलावा रूस के इयान नेपोमनियाची ने लेको को 3-2, नीदरलैंड के अनीस गिरी ने लीरेन को 2.5-1.5 से और उक्रेन के वेस्ली इवानचुक ने रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक को 3-1 से हराया।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…