Select Date:

एक शाम श्रीराम खाटूश्याम के नाम का आयोजन

Updated on 31-03-2025 12:31 PM

भिलाई । भिलाई में एक शाम श्रीराम खाटूश्याम के नाम का भव्य आयोजन इस वर्ष भी भिलाई कैन डु फाउंडेशन द्वारा 31मार्च किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सेक्टर 7 स्कूल ग्राउंड में शाम 7 बजे से संपन्न होगा फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि इस बार का आयोजन पहले से और अधिक भव्य होगा, क्योंकि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोजपूरी फिल्मों के सुपर स्टार एवं सुप्रसिद्ध लोक गायक दिनेशलाल यादव निरहुआ का आगमन हो रहा है। इसके साथ ही कई प्रसिद्ध कलाकार शिरकत कर रहे हैं।

इनके साथ सुप्रसिद्ध भजन गायक हेमंत बृजवासी, खाटूश्याम जगत के प्रसिद्ध भजन गायक प्रमोद त्रिपाठी, लोकप्रिय बाबा श्याम भजन गायक बजरंग बावरा, और छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध भजन गायिका आरू साहू भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। यह कार्यक्रम भक्ति, संगीत और श्रद्धा का संगम होगा, जिसमें श्रद्धालु श्रीराम और खाटूश्याम जी के भजनों का आनंद ले सकेंगे

। भिलाईवासियों के लिए यह एक अविस्मरणीय संध्या होने वाली है, जहां भक्तिमय संगीत से वातावरण गुंजायमान रहेगा। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल में 31 मार्च को हिंन्दुत्व के भव्य प्रकाश यज्ञ में 51 हजार प्रकाश दिये भी शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक प्रज्जवलित किये जायेंगे और रात्रि 9 बजेे से हरि इच्छा तक महाप्रसाद भोग का वितरण किया जायेगा। आयोजक अतुल पर्वत ने बताया की यह चौथा वर्ष है और सभी के लिए प्रवेश नि शुल्क रखा गया है। उन्होंने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
महासमुंद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। यह जनकल्याणकारी अभियान राज्य के नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और जवाबदेही…
 21 April 2025
रायपुर।  गलत खानपान व रहन सहन और जागरुकता के अभाव के कारण इन दिनों लोगों में कैंसर, ह्र्दृय रोग, चर्म रोग व अन्य बीमारियों बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर…
 21 April 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को उद्यान विभाग के द्वारा विभागीय योजनाओं से लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकास खण्ड के ग्राम…
 21 April 2025
जशपुरनगर।  कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित…
 21 April 2025
जशपुरनगर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनकुरी में चार बिस्तरों वाले डायलिसिस सेंटर किडनी के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह डायलिसिस सेंटर जिले…
 21 April 2025
सुकमा। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का एसपी कार्यालय सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को निरूशुल्क वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह एक बड़ा दिन है जब छत्तीसगढ़…
 21 April 2025
सुकमा। समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी एवं जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा के सफल दिशा निर्देश पर जिले के दृष्टिबाधित छात्रा कुमारी शांति पीएमश्री स्कूल सुकमा कक्षा नवमी…
 21 April 2025
सुकमा। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा रविवार को सुकमा जिले के 08 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया है।…
 21 April 2025
भिलाई। शहर के कैनरा बैंक की वैशालीनगर ब्रांच में म्युल अकाउंट (फर्जी लेनदेन खातों) से जुड़े एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया…
Advt.