पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलट गई अल्टो कार, बिहार से रेप आरोपी को ला रहे गाजियाबाद के 2 SI समेत 4 घायल
Updated on
07-02-2026 02:34 PM
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को सुबह दस बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां माइल्स 97 पर एक अल्टो कार पलट गई। गाड़ी में बैठे गाजियाबाद में तैनात दो उप निरीक्षक, बलात्कार के आरोपी समेत गाड़ी का चालक घायल हो गया। सभी को PRV टीम और यूपीडा की टीम ने पिठला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी और चालक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया है
जानकारी के अनुसार, बिहार के रोहतास थाना क्षेत्र के डेहरी निवासी विश्वकांत पर रेप का मामला दर्ज था। उसे गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक अतुल कुमार और उप निरीक्षक विपिन कुमार बिहार गए। आरोपी को गिरफ्तार कर वे अल्टो कार से लेकर उसे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते गाजियाबाद जा रहे थे। कार को चालक वसीम चला रहा था। कार जब एक्सप्रेस-वे पर माइल्स 97 पर पहुंची कि एकाएक चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकरा कर कई बार पलट गई।
आरोपी और चालक की हालत नाजुक
सूचना पर PRV 6105 के चालक सुनील कुमार सिंह और वंश कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं यूपीडा की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। कार से सभी घायलो को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से पिठला अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया। इलाज के दौरान बलात्कार के आरोपी विश्वकांत और चालक वसीम की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया है। थानाध्यक्ष बल्दीराय नारद मुनि सिंह ने बताया कि घटना जानकारी में है। मामले में जांच की जा रही है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…