Select Date:

दोस्त की पत्नि के साथ गैंग रेप करने वाला एक आरोपी 8 माह बाद रेहटी से गिरफ्तार

Updated on 19-07-2020 11:05 PM
भोपाल। राजधानी की कोलार थाना पुलिस ने गैंगरेप के मामले में 8 महीने से फरार चल रहे आरोपी को रेहटी में घेराबंदी कर एक ढाबे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कोलार क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था, कि 25 सितंबर 2019 को उसका पति काम से बाहर गया था, इस दोरान वो अपने घर में अकेली थी। तभी उसके पति के दोस्त अनिरुद्ध, मनीष मालवीय, कमलेश कुशवाहा और रामवीर घर में घुस आए और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार कर फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि मामले में चारों आरोपी घटना के बाद से ही फरार थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम को 2 दिन पहले फरार आरोपी मनीष मालवीय के बारे में मुखबिर से जानकारी मिली कि वह रेहटी का रहने वाला है, और इन दिनों रेहटी में ही छिपकर रह रहा है। सूचना मिलने पर राजधानी पुलिस टीम रेहटी पहुंची और मुखबिर की सूचना पर रेहटी के हिल-व्यू और ढाबा 56 पर सादे कपड़ों में नजर रखी गई। जैसे ही आरोपी मनीष मालवीय ढाबे पर पहुंचा वहां तैनात पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष उर्फ गोलू पिता राकेश कुमार मालवीय 27 साल ग्राम गांधी चौक वार्ड नंबर 11 रेहटी जिला सीहोर का रहने वाला है, जिसने पूछताछ करने पर अपने दोस्तों के साथ पीड़िता के साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किए जाने की घटना स्वीकार की है। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर राजधानी ले आई जहां से उसे जेल भेजने की तैयारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
 05 May 2026
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…
Advt.