Select Date:

बस्तर दशहरा मेले में अमित शाह के 'हेलीकॉप्टर' की झांकी:मॉडल देखने उमड़ी भीड़, महीनेभर की मेहनत से ग्रामीणों ने बनाया; सांसद-विधायक भी पहुंचे

Updated on 26-10-2026 12:43 PM

कोंडागांव के मैनपुर गांव में रविवार को आयोजित दशहरा मेले में हेलीकॉप्टर का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रामीणों ने इसके जरिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन का प्रतीकात्मक दृश्य तैयार किया था। इसे देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे।

ग्रामीणों ने करीब 1 महीने की मेहनत से हेलीकॉप्टर का मॉडल, आकर्षक झांकियां और रथ तैयार किए थे। मेले में कांकेर सांसद भोजराज नाग, बस्तर सांसद महेश कश्यप और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम भी शामिल हुए।

उत्सव का समापन रावण दहन के साथ हुआ। वहीं, सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कलयुगी माओवादी राक्षस का अंत किया है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि बस्तर दशहरा मेले में जनसैलाब उमड़ रहा है।

हेलीकॉप्टर और झांकियां देखने उमड़ी भीड़

मैनपुर के दशहरा मेले में ग्रामीण हर साल अपने हुनर और नए विचारों से कुछ अलग तैयार करते हैं। इस बार उन्होंने हेलीकॉप्टर का मॉडल बनाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन का प्रतीकात्मक दृश्य दिखाया। इसके साथ ही आकर्षक झांकियां और रथ भी तैयार किए गए थे।

इन्हें देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले की खासियत है कि ग्रामीण हर साल झांकियों में कुछ नया दिखाने की कोशिश करते हैं। वे आसपास की घटनाओं और चर्चित लोगों को भी अपनी झांकियों में जगह देते हैं।

गांव वालों ने मिलकर बनाए मॉडल

ग्रामीणों के मुताबिक, मेले के लिए झांकियां और रथ तैयार करने में करीब एक महीने का समय लगा। गांव के लोगों ने मिलकर योजना बनाई, जरूरी सामान जुटाया और अपने हाथों से मॉडल तैयार किए।

किसी ने मॉडल बनाने की जिम्मेदारी संभाली, तो किसी ने सजावट का काम किया। ग्रामीणों ने बताया कि सभी के सहयोग से झांकियां तैयार हुईं।

सांसद और विधायक भी पहुंचे मेला देखने

मैनपुर के दशहरा मेले में कांकेर सांसद भोजराज नाग, बस्तर सांसद महेश कश्यप और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की ओर से तैयार झांकियां, रथ और हेलीकॉप्टर का मॉडल देखा। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना की।

रावण दहन के साथ उत्सव का समापन

दशहरा मेले में दिनभर लोगों की भीड़ रही। ग्रामीणों ने पारंपरिक उत्साह के साथ पर्व मनाया। हेलीकॉप्टर के मॉडल, झांकियों और रथों को देखने के लिए लोगों में खास उत्साह रहा। शाम को रावण दहन के साथ उत्सव का समापन हुआ।

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े दुर्गोत्सव के समापन पर बिलासपुर में आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इनमें जगन्नाथ स्वामी, खाटू श्याम का दरबार, लड्डू गोपाल, भगवान शिव की जटाओं से निकलती गंगा मैया और श्रवण कुमार की झांकियां शामिल थीं। भगवान शिव की बारात में ब्रह्मा, विष्णु और भूतों को भी नृत्य करते दिखाया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से होने वाली इस बैठक में प्रदेश…
 27 October 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर में मौसम बदल गया है। पिछले दो दिनों से तापमान गिर रहा है। बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। चक्रवात…
 27 October 2026
दुर्ग-भिलाई, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दुर्ग ने रेल संपत्ति चोरी के 5 साल पुराने दो मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर से…
 27 October 2026
रेलवे में अब आरक्षण काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों को भी ऐच्छिक यात्रा बीमा का लाभ मिलेगा। मंगलवार यानी आज से यह सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ‘ब्रेस्ट टैक्स’ को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने FIR दर्ज किए जाने पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को जस्टिस…
 27 October 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नौकरी की तलाश में रूस गया युवक 7 अक्टूबर से लापता है। परिवार का उससे कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है। विनीत की बहन ने आरोप…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजनीति में ‘नो कमेंट्स’ एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे के दौरान पार्टी की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई रायपुर के पंडरी इलाके के रवि नगर स्थित सुशील विला में हुई है। कारोबारी…
 27 October 2026
राजनांदगांव। परिवहन विभाग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यात्री बसों के सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन…
Advt.