Select Date:

अमित शाह बोले- पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल का एक साल रहा ऐतिहासिक

Updated on 30-05-2020 11:31 PM
- पड़ी आत्मनिर्भर भारत की नींव 
नई दिल्ली। कोरोनाकाल से गुजर रहे भारत में भाजपानीत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल शनिवार को सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल को गृहमंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक बताया है। गृह मंत्री ने कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश हमेशा प्रगतिशील रहा है। अमित शाह ने शनिवार को किए गए ट्वीट में कहा, 'ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण मोदी 2.0 के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदयपूर्वक बधाई देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी व निर्णायक नेतृत्व में भारत ऐसे ही निरंतर प्रगतिशील रहेगा। अमित शाह ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'मोदी जी ने इन 6 वर्षों के कार्यकाल में न सिर्फ कई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा है बल्कि 6 दशक की खाई को पाट कर विकासपथ पर अग्रसर एक आत्मनिर्भर भारत की नींव भी रखी है। यह 6 वर्ष का कार्यकाल 'गरीब कल्याण व रिफॉर्म' के समांतर समन्वय की एक अभूतपूर्व मिसाल है।'
उन्होंने कहा, 'ईमानदार नेतृत्व व अथक परिश्रम के प्रतिबिंब प्रधानमंत्री मोदी पर भारत की जनता का जो अटूट विश्वास है वैसा देश की जनता का अपने नेतृत्व में विश्वास दुनिया में विरले ही देखने को मिलता है। मोदी सरकार को चुन कर इन उपलब्धियों की सह-भागीदार बनी भारत की जनता को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं।' अमित शाह ने कहा, 'आज इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं गत 6 वर्षों से मोदी सरकार के संदेशवाहक बन सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने वाले भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम व संगठन समर्पण के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।' दरअसल पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल आज पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता के नाम इस अवसर पर पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पिछले 1 साल की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा कि आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा। देश में दशकों बाद पूर्ण बहुमत की किसी सरकार को लगातार दूसरी बार जनता ने जिम्मेदारी सौंपी थी। इस अध्याय को रचने में आपकी बहुत बड़ी भूमिका रही है। ऐसे में आज का यह दिन मेरे लिए, अवसर है आपको नमन करने का, भारत और भारतीय लोकतंत्र के प्रति अपनी इस निष्ठा को प्रणाम करने का।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.