चीन से तनाव के बीच सेना के लिए 'लैंड वारफेयर डॉक्ट्रिन 2026' जारी, राजनाथ सिंह ने बताया आगे का प्लान
Updated on
24-10-2026 11:10 AM
नई दिल्ली: शुक्रवार को जारी भारतीय सेना के नए सिद्धां में भविष्य के संघर्षों की तैयारी के लिए एक रूपरेखा दी गई है। इसमें अधिकारियों को निर्णय लेने की प्रक्रिया में AI का उपयोग करने के लिए विशेष प्रशिक्षण देना, और 12 लाख सैनिकों के पूरे बल के लिए 'ड्रोन संचालन' को एक कौशल के रूप में अपनाना शामिल है। सूत्रों ने बताया कि इस सिद्धांत में उन्नत तकनीक, ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सटीक निशाना साधने की क्षमता का इस्तेमाल शामिल है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के प्रमुख नीति-निर्धारक मंच, द्विवार्षिक 'आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस' के समापन दिवस पर सेना का 'लैंड वारफेयर डॉक्ट्रिन 2026' जारी किया। सूत्रों ने बताया कि यह सिद्धांत युद्ध के बदलते स्वरूप को दर्शाता है। इन संघर्षों में मानवरहित प्रणालियां, लगातार निगरानी, बाधित संचार और सूचना युद्ध (इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर) युद्ध के मैदान में अत्यंत महत्वपूर्ण कारक बनकर उभरे हैं।
अगले 20-30 वर्षों की रणनीति पर करना होगा काम
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने अगले 20-30 वर्षों के लिए एक दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, भारतीय सेना के वरिष्ठ नेतृत्व से कहा कि वे तत्काल और उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के रूप में काम करने वाले जवानों को सम्मान
मैंने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के रूप में काम करते हुए उल्लेखनीय योगदान देने वाले भारतीय सेना के जवानों को भी सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी बेहतरीन सेवा, पेशेवर रवैये और अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा में उनके योगदान को देखते हुए दिया गया।
राजनाथ सिंह ने सेना के पुनर्गठन के प्रयासों की भी समीक्षा की
राजनाथ सिंह ने सेना के पुनर्गठन के प्रयासों की भी समीक्षा की, जिसमें ड्रोन और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोनॉमस सिस्टम, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सुरक्षा और सुरक्षित संचार नेटवर्क जैसे क्षेत्रों में प्रयासों को तेज करने के महत्व पर जोर दिया। युद्ध के बदलते स्वरूप पर बात करते हुए, सिंह ने कहा कि हवा, समुद्र और साइबर क्षेत्रों में बढ़ती चुनौतियों के बावजूद, थल युद्ध और जमीनी सेना की अहमियत हमेशा बनी रहेगी।
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ आज सुनवाई होगी। राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। फिर याचिका दाखिल की थी।…
चेन्नई : मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी फिल्मों या नए प्रोजेक्ट्स की वजह से नहीं बल्कि कोयंबटूर में हुए उनके वेलकम…
सुल्तानपुर: विशेष MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए 2018 के मानहानि मामले में बरी कर दिया है। अपर सिविल…
लखनऊ: श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली पर आयोजित होने वाले 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सप्तपुरियों…
कोच्चि, केरल हाईकोर्ट ने 17 साल के बेटे की कार से दुकानदार की मौत के मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और मर्सिडीज के मालिक पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की…
चेन्नई, तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद 17 कैदी फरार हो गए। इन्हें पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।…
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में एक्टिविस्ट राकेश हांडू को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। वह भी कश्मीरी पंडित है। राकेश ने 2008…