वाशिंगन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए चीनी स्वामित्व वाले टिकटॉक और मैसेजिंग एप वीचैट के खिलाफ देर रात दो कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। यह आदेश 45 दिनों के अंदर लागू हो जाएगा। यह किसी भी अमेरिकी कंपनी या व्यक्ति को बाइटडांस, टिकटॉक की चीनी मूल कंपनी या वीचैट के साथ लेन-देन करने से रोकता है। इसका मतलब है कि ये कंपनियां अमेरिका में एप्पल के एप स्टोर या गूगल के प्ले स्टोर पर दिखाई नहीं देंगी। इस आदेश के बाद से अमेरिका और बीजिंग के रिश्तों में पहले से जारी तल्खियां और बढ़ गई हैं। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी।
माइक्रोसॉफ्ट कर रहा खरीदने की कोशिश
माइक्रोसॉफ्ट ने इस बात की पुष्टि की कि वह ट्रंप के साथ बातचीत के बाद टिकटॉक खरीदने को लेकर बातचीत कर रहा है। टिकटॉक के आदेश के अनुसार, 'यह डाटा संग्रह, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को अमेरिकियों की व्यक्तिगत और मालिकाना जानकारी तक पहुंचने की अनुमति देता है। यह संभावित रूप से चीन के संघीय कर्मचारियों और ठेकेदारों को स्थान ट्रैक करने, ब्लैकमेल के लिए व्यक्तिगत जानकारी का डोजियर बनाने और कॉरपोरेट जासूसी का संचालन करने की अनुमति देता है।Ó
कंपनी जलद देगी प्रतिक्रिया
टिकटॉक के प्रवक्ता हिलेरी मैकक्यूइड ने कहा कि कंपनी आदेश को देख रही है और जल्द ही इसपर टिप्पणी करेगी। सोमवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा था कि टिकटॉक को 15 सितंबर तक यूएस के संचालन को रोकने के लिए बाध्य किया जाएगा, यदि इसे किसी अमेरिकी कंपनी को नहीं बेचा गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बिक्री होती है, तो आय का हिस्सा अमेरिकी करदाताओं को जाना चाहिए।
भारत टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश
भारत टिकटॉक और वीचैट पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश है। भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए यह प्रतिबंध लगाया था। भारत ने 106 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत के इस कदम का ट्रंप प्रशासन और अमेरिकी सांसदों ने स्वागत किया था।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…