Select Date:

चीन के साथ तल्‍खी के बाद चेंगदू दूतावास से अमेरिका ने हटाया अपना झंडा

Updated on 27-07-2020 09:59 PM

चेंगदू। संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। चेंगदू स्थित अमेरिकी दूतावास को बंद करने आदेश के कुछ दिन बाद ही, वहां लगा अमेरिकी झंडा नीचे कर दिया गया है। सोमवार को चीनी मीडिया पर चली फुटेज में झंडे को धीमे-धीमे नीचे करते दिखाया गया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर राष्‍ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप लगाए हैं।
पिछले कुछ सप्ताह में अमेरिका और चीन के रिश्‍ते बहुत बिगड़ गए हैं। चेंगदू दूतावास को बंद करने का फैसला चीन ने अमेरिका के ह्यूस्‍टन में उसके दूतावास को बंद करने के बाद किया। चेंगदू से अमेरिकियों को कब तक बाहर जाना है, उसकी डेडलाइन साफ नहीं है। ह्यूस्‍टन में चीनी दूतावास के कर्मचारियों को 72 घंटे का वक्‍त दिया गया था। शनिवार को दूतावास के सामने से अमेरिकी प्रतीक चिन्‍ह हटाते देखा गया था। शनिवार-रविवार के बीच कई ट्रक दूतावास आए और बड़े-बड़े बैग्‍स उनपर लादे गए। बीजिंग ने कहा कि चेंगदू वाणिज्य दूतावास को बंद करना अमेरिका के ऊलजुलूल कदमों का जवाब देने के लिए जरूरी हो गया था। अमेरिका में चीनी दूतावास अस्थाई रूप से ह्यूस्टन कांसुलेट का कार्य करेगा। चीन ने कहा था कि इस कार्रवाई से अंतरराष्‍ट्रीय कानून और अंतरराष्‍ट्रीय संबंधों की बुनियादी नियमावलियों और चीन-अमेरिका कांसुलर कन्वेंशन के संबंधित नियमों का गंभीर रूप से उल्लंघन हुआ है। जानबूझकर चीन-अमेरिका संबंध को बर्बाद करने की कोशिश की गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को ह्यूस्टन में चीन के मिशन को यह कहते हुए बंद करने का आदेश दिया था कि यह बौद्धिक संपदा चोरी करने में शामिल है। जवाब में चीन ने चेंगदू दूतावास बंद करने का फरमान सुनाते हुए कहा, चीन-अमेरिका संबंधों में मौजूदा स्थिति वह नहीं है जो चीन देखना चाहता है और इन सब के लिए अमेरिका जिम्मेदार है। बयान में कहा गया था कि चीन कभी भी दूसरे देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.