ईरान को लेकर अमेरिका ने एक संशोधित प्रस्ताव वितरित किया
Updated on
13-08-2020 06:33 PM
संयुक्त राष्ट्र । अमेरिका ने एक संशोधित प्रस्ताव वितरित किया है, जो ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार प्रतिबंध को अनिश्चितकाल के लिए विस्तारित कर देगा। अमेरिका ने इसके लिए 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से और अधिक समर्थन मांगा है,जहां वीटो की शक्ति रखने वाले पांच स्थायी सदस्य देशों में शामिल रूस और चीन ने सख्त विरोध जताया है। अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट ने कहा कि नए मसौदे में सुरक्षा परिषद के विचारों पर गौर किया गया है और वहीं किया गया है जिस बारे में हर कोई जानता है कि क्या होना चाहिए, ईरान को मुक्त रूप से पारंपरिक हथियारों की खरीद-फरोख्त करने से रोकने के लिये हथियार प्रतिबंध को विस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा,यह महज सामान्य बात है कि दुनिया में आतंकवाद के नंबर एक प्रायोजक देश को विश्व को कहीं अधिक नुकसान पहुंचाने के साधन नहीं दिये गये हैं।सुरक्षा परिषद के राजनयिकों ने कहा कि संशोधित मसौदा अंतिम रूप में वृहस्पतिवार को पेश किया जा सकता है और शुक्रवार को मतदान के लिए रखा जा सकता है। बहरहाल, यह नया प्रस्ताव अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। राजनयिकों ने कहा कि संशोधित मसौदा जून में वितरित मूल मसौदे से छोटा है। मसौदा में कई प्रावधान किये गये हैं जिस पर कुछ राजनयिकों को आपत्ति हो सकती है। उल्लेखनीय है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर 2010 में संयुक्त राष्ट्र ने तेहरान पर बड़ी विदेशी हथियार प्रणाली की खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया था।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…