रफाल के स्वागत के लिए अंबाला एयरबेस पूरी तरह तैयार
Updated on
28-07-2020 07:00 PM
नई दिल्ली । भारत-चीन सीमा पर तनातनी के बीच रफाल विमान भारत आ रहे हैं और अंबाला एयरबेस पर इनके टचडाउन को लेकर देश में हर कोई उत्साहित है। चीन और पाकिस्तान की नजर भी फ्रांस से शुरू हुई रफाल की इस यात्रा पर है क्योंकि इमरान और शी जिनपिंग को भी इस बात का अंदाजा है कि रफाल से मिली मजबूती के बाद भारत की वायुसेना से टकराना मुश्किल हो जाएगा। लड़ाकू विमान रफाल की तैनाती चीन की सीमा से लगभग 300 किलोमीटर दूर अंबाला एयरबेस में की जाएगी। जिसके चलते अंबाला एयरबेस में भी रफाल को लेकर पुख्ता बंदोबस्त कर लिए गए हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर भी अंबाला एयरबेस को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। जहां रफाल को लेकर एयरबेस पहले से ही तैयार हैं वहीं अब एयरफोर्स और अंबाला प्रशासन ने एयरबेस के 3 किलोमीटर के दायरे को नो ड्रोन जोन घोषित कर दिया है। अंबाला एयरबेस पर बंदोबस्त को लेकर जानकारी देते हुए अंबाला छावनी के ने बताया कि ये अंबाला के लिए गर्व की बात है और अगर कोई नियमों की उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। अंबाला एयरबेस पर बंदोबस्त को लेकर जानकारी देते हुए अंबाला छावनी के ने बताया कि ये अंबाला के लिए गर्व की बात है और अगर कोई नियमों की उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। फ्रांस के मेरिनैक एयरबेस से सोमवार को उड़ान भरने के बाद 5 रफाल विमान 5000 किलोमीटर का सफर तय करके यूएई के अल दफरा एयरबेस पर पहुंच चुके हैं यानी अब सिर्फ 2000 किलोमीटर का फासला और बचा है जब अंबाला एयरबेस पर रफाल का टचडाउन होगा। इस उड़ान में रफाल विमानों के साथ हवा में ईंधन भरने वाला एक विमान भी मौजूद था। 7 घंटे से ज्यादा लंबी इस उड़ान में रफाल विमानों में एक से अधिक बार ईंधन भरा गया। फ्रांस में 5 और रफाल विमान तैयार हो चुके हैं और उन फाइटर जेट्स पर भारतीय पायलट इस समय ट्रेनिंग ले रहे हैं। रफाल से टकरा सके इतना दम तो चीन-पाकिस्तान के पास मौजूद लड़ाकू विमानों में भी नहीं है। एक रफाल एक समय में 8 दुश्मनों पर नजर रख सकता है और उन पर हमला भी कर सकता है। अब भारत के एक रफाल का सामना करने के लिए पाकिस्तान के दो F-16 लड़ाकू विमान भी कम पड़ जाएंगे। ये पाकिस्तान की मिसाइलों को भी धोखा दे देगा और सैकड़ों किलोमीटर की दूरी से उनकी निगरानी भी करेगा। कुल मिलाकर रफाल के सामने पाकिस्तान के सभी हथियार पुराने नजर आएंगे। चीन और पाकिस्तान दोनों को अंदाजा है कि रफाल आने के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी और पाकिस्तान के F-16 और चीन के J-11 की इनके आगे एक नहीं चलेगी।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…