भारत के सूक्ष्म, लघु उद्यमों को डिजिटल बनाने पर ध्यान दे रही है अमेजन
Updated on
01-08-2020 06:29 PM
नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन देश में सूक्ष्म, लघु और मझोले (एमएसएमई) उद्यमों को डिजिटल बनाने पर ध्यान दे रही है। इसलिए उसने मंच से अधिक विक्रेताओं को जोड़ा है। साथ ही ज्यादा लोगों को नौकरी देने पर ध्यान लगा रही है। कंपनी के निवेशक संबंध निदेशक डेविड फिल्डेस ने निवेशकों के साथ एक बातचीत में कहा, हमने भारत के बारे में कई बार बात की है्, इतना ही नहीं वहां बहुत कुछ बनाने पर भी ध्यान है। भारत में हमारा पूरा ध्यान भारतीय विक्रेताओं के डिजिटलीकरण पर है। वहां बहुत सारे एमएसएमई हैं। उन्होंने कहा कि हमने वहां डिजिटलीकरण के प्रयासों में मदद के लिए कई फीचर पेश किए हैं। कुछ ब्रांड (एमएसएमई) के साथ बहुत काम किया गया है, हमारी टीम ने अच्छा काम किया है। उन्होंने कुछ लक्ष्य तय किए हैं, जिनमें अधिक विक्रेताओं को मंच से जोड़ना और अधिक लोगों को नौकरी पर रखना शामिल है। अमेजन की ओर से यह बयान ऐसे समय आया है जब वह भारत में वालमॉर्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट के साथ ई-कॉमर्स बाजार में प्रतिस्पर्धा कर रही है। वहीं अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने भी जियोमार्ट के नाम से इस बाजार में प्रवेश किया है।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…