Select Date:

अल्फाबेट का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन के पार, टॉप 100 में किसने बचाई भारत की लाज

Updated on 13-01-2026 02:29 PM
नई दिल्ली: गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। सोमवार को कंपनी के शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा तेजी आई और इसके साथ ही उसकी मार्केट वैल्यू $4.016 ट्रिलियन पहुंच गई। अल्फाबेट यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की चौथी कंपनी है। एनवीडिया ने पिछले साल जुलाई में यह मुकाम हासिल किया था। ऐपल और माइक्रोसॉफ्ट भी इस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं। फिलहाल इस क्लब में एनवीडिया और अल्फाबेट ही शामिल हैं।

एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया $4.502 ट्रिलियन के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। अल्फाबेट दूसरे नंबर पर है। एनवीडिया की मार्केट वैल्यू अक्टूबर के अंत में 5 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन एआई बुलबुले के डर ने इसके शेयर की कीमत प्रभावित हुई है। आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल $3.845 ट्रिलियन के साथ तीसरे और माइक्रोसॉफ्ट $3.546 ट्रिलियन के साथचौथे नंबर पर है।

टॉप 100 में भारत की 1 कंपनी

इस लिस्ट में ऐमजॉन ($2.6 ट्रिलियन) पांचवें, ताइवान की टीएसएमसी ($1.720 ट्रिलियन ) छठे, ब्रॉडकॉम ($1.669 ट्रिलियन) सातवें, Facebook की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स ($1.618 ट्रिलियन) आठवें, सऊदी अरामको ($1.564 ट्रिलियन) नौवें और टेस्ला ($1.493 ट्रिलियन ) दसवें नंबर पर है। दुनिया की टॉप 10 वैल्यूएबल कंपनियों में 8 अमेरिका की हैं।
भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 220.12 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में 77वें नंबर पर है। इसके अलावा भारत की कोई भी कंपनी टॉप 100 में शामिल नहीं है। चीन की 10 कंपनियां टॉप 100 में शामिल हैं। जैक मा की कंपनी अलीबाबी 397.03 अरब डॉलर की वैल्यू के साथ इस लिस्ट में 26वें नंबर पर है। इसके अलावा एग्रीकल्चरल बैंक ऑफ चाइना, आईसीबीसी, चाइना कंसट्रक्शन बैंक, पेट्रोचाइना, बैंक ऑफ चाइना, Kweichow Moutai, सीएटीएल, चाइना मोबाइल और पिंग एन इंश्योरेंस को भी इसमें जगह मिली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.