Select Date:

सर्दियों में कोरोना के साथ-साथ सीजनल फ्लू का भी खतरा, इस नई मुसीबत का नाम ट्विनडेमिक

Updated on 20-08-2020 07:57 PM

न्यूर्याक । कोरोना ने भारत समेत दुनियाभर में तबाही मचा रखी है। दुनियाभर में कोरोना के कुल मामले 2.16 करोड़ से अधिक हो गए है, जबकि इस वायरस के संक्रमण से 770,288 लोगों की जान जा चुकी है। कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनियाभर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। कोरोना संकट के बीच वैज्ञानिकों ने  सर्दियों में कोरोना का तेजी से प्रसार होने की चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों के मुताबिको सर्दियों में कोरोना के साथ-साथ सीजनल फ्लू भी तबाही मचाने के लिए तैयार है। वैज्ञानिक इस नई मुसीबत को 'ट्विनडेमिक' कह रहे हैं। सर्दियों के मौसम में सीजनल फ्लू काफी आम बीमारी है और अस्पतालों में इसके मरीजों से भरे रहते हैं। हालांकि इस साल कोरोना के कारण अस्पताल पहले ही भरे हुए हैं। ऐसे में सीजनल फ्लू भी बड़ी चुनौती होगी क्योंकि कोरोना और इसके लक्षण एक जैसे हैं। ऐसे में अस्पतालों में भीड़ के साथ ही कन्फ्यूजन भी होगी।  फ्लू के लक्षण भी- बुखार, सिरदर्द, कफ, गले में दर्द, बदन दर्द हैं। इसके सारे लक्षण कोरोना जैसे हैं।

फ्लू की चपेट में आए व्यक्ति के लिए कोरोना संक्रमण खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि यह वायरस को कई गुणा बढ़ा देगा। वहीं अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफील्ड ने कहा कि हम अभी से बड़ी कंपनियों को कह रहे हैं कि वो 'फ्लू शॉट' देने के लिए अभियान चलाएं। कम से कम अपने कर्मचारियों को यह जरूर उपलब्ध कराएं ताकि दोनों बीमारियों में से एक का खतरा तो कम हो। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने स्थिति को देखते हुए फ्लू शॉट के लिए कैम्पेन शुरू कर दिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी देश के कई इलाकों में इस तरह के 'फ्लू शॉट' कैम्पेन की शुरुआत अप्रैल में ही कर दी थी ताकि वक्त रहते इससे बचा जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.