Select Date:

54 लाख के पुल निर्माण में गड़बड़ी का आरोप:रायगढ़ में सरपंच ने की जांच की मांग, दावा- रिटर्निंगवाल में सरिया का इस्तेमाल नहीं

Updated on 27-02-2026 11:54 AM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छाल क्षेत्र के पुसलदा गांव से सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री सड़क मार्ग के तहत बनाए गए पुल और रिटर्निंगवाल के निर्माण में गंभीर गड़बड़ी की शिकायत की गई है।

ग्राम पंचायत पुसलदा की सरपंच कमला बाई राठिया ने तहसीलदार के नाम लिखित आवेदन देकर बताया है कि प्रधानमंत्री सड़क मार्ग खेदापाली से पुसलदा मार्ग पर 54 लाख रुपए की लागत से तीन छोटे पुलों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा पुसलदा से बेहरामुड़ा मार्ग पर मिट्टी कटाव रोकने के लिए रिटर्निंगवाल (दीवार) का निर्माण किया गया है।

सरपंच के अनुसार, मिट्टी कटाव रोकने के लिए बनाई गई दीवार में मानक के अनुरूप सरिया (लोहे) का उपयोग नहीं किया गया है। निर्माण के बाद दीवार पर पानी का छिड़काव भी नहीं किया गया, जिससे सीमेंट उखड़ने लगा है और दीवार कमजोर दिखाई दे रही है। उन्होंने इसे स्पष्ट रूप से गुणवत्ताहीन निर्माण बताया है।

सीसी रोड की गुणवत्ता पर भी सवाल

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि सीसी रोड का निर्माण कार्य भी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। निर्माण के दौरान पुराने पानी निस्तारी नाली और पाइपलाइन को तोड़ दिया गया, जिसकी अब तक मरम्मत नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शासन के दिशा-निर्देशों की अनदेखी

सरपंच कमला बाई राठिया ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया और शासन के दिशा-निर्देशों की अनदेखी की गई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही उन्होंने क्षतिग्रस्त नाली और पाइपलाइन की शीघ्र मरम्मत कराने की भी मांग की है। सरपंच ने अपनी शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, कलेक्टर रायगढ़ और क्षेत्रीय सांसद को भी प्रेषित की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.