Select Date:

पहली बार रद्द हुए ऑल स्टार मुकाबले

Updated on 20-05-2020 07:28 PM

न्यूयॉर्क। कोरोना महामारी के कारण मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के ऑल स्टार मुकाबले अब नहीं होंगे। संक्रमण फैलने के डर से इन्हें रद्द कर दिया गया है। एमएलएस लीग के 25 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब ऑल स्टार मुकाबलों को रद्द किया गया है। यह मुकाबला एमएलएस ऑल स्टार और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के बीच लास एंजिलिस के बैंक आफ कैलीफोर्निया स्टेडियम में 29 जुलाई को होना था। एमएलएस ने कहा कि 2021 का मुकाबला लीगा एमएक्स के ऑल स्टार्स के खिलाफ ही बैंक ऑफ कैलीफोर्निया स्टेडियम में होगा। वहीं एमएलएस और लीगा एमएक्स की चैंपियन टीमों के बीच तीसरा चैंपियन्स कप भी रद्द कर दिया गया है। दोनों लीगों की टीमों के बीच लीग कप के दूसरे सत्र को भी रद्द किया गया है। मार्च के मध्य में ही दो मैचों के बाद ही महामारी के कारण एमएलएस को रोकना पड़ा था। लीग अब सभी 26 टीमों के साथ टूर्नामेंट दोबारा शुरू करने के प्रयास भी कर रही है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.