Select Date:

अलीगढ़: BJP नेता और युवती में हुई मारपीट, पुलिस ले गई थाने; पहुंची मां ने तानी 'चप्पल'

Updated on 12-01-2026 12:18 PM
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी नेता गौरांग तिवारी की बीच रास्ते पर एक युवती के साथ मारपीट हो गई। मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को लेकर थाने चली गई। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची मां के चप्पल दिखाने की बात सामने आई है। थाने में हुए हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें थाने के भीतर युवती के हंगामा और उसकी मां के चप्पल दिखाने की घटना को साफ देखा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रास्ते में मारपीट का मामला

अलीगढ़ के देहलीगेट थाना क्षेत्र में रविवार को बीच राह भाजपा नेता गौरांग तिवारी और एक युवती के बीच हाथापाई एवं मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में नेता को कुर्सी पर बैठा देख युवती भड़क गई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगी। थाना प्रभारी के कक्ष में वीडियो बनाते हुए भाजपा नेता को खरी-खोटी सुनाई आक्रोशित युवती की मां ने चप्पल तक उठा ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मारपीट की घटना के सामने आने के बाद दोनों का मेडिकल कराया। देर शाम दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।

लंबे समय से चल रहा विवाद

अलीगढ़ रेलवे रोड निवासी भाजपा के युवा नेता गौरांग तिवारी का घुड़ियाबाग निवासी युवती से लंबे समय से विवाद चल रहा है। कई साल पहले गौरांग के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद तीन अन्य केस भी दर्ज किए गए। इस बीच रविवार दोपहर को मारपीट की घटना सामने आई है।मामले में सामने आया है कि गौरांग अन्य भाजपा नेताओं के साथ घुड़ियाबाग मोहल्ले से निकल रहा था। इसी दौरान युवती से उसका आमना-सामना हुआ। इसी दौरान दोनों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते यह मारपीट में बदल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अलग किया। उन्हें थाने लेकर गई।

थाना प्रभारी कक्ष में बवाल

गौरांग तिवारी के साथ अन्य भाजपा नेता भी थे। वे थाना प्रभारी के कक्ष में कुर्सी पर बैठ गए। इसे देखते ही युवती और उसकी मां का पारा चढ़ गया। उसने उन सभी को कोसना शुरू कर दिया। युवती उनके कुर्सी पर बैठने पर आपत्ति जताने लगी। इसी दौरान उसकी मां ने गौरांग पर चप्पल उठा लिया। थाने में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार दोनों को शांत किया। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मामले में देहलीगेट थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने कहा कि मारपीट की घटना की रिपोर्ट मामले में युवती एवं गौरांग तिवारी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। दोनों तरफ से तहरीर मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.