Select Date:

‘मल्टी टैलेंटेड’ प्रियजन ने किया आलिया का हेयर कट

Updated on 23-05-2020 05:49 PM

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंस्‍टागा्रम पर अपने कटे बालों की तस्वीर साझा की। इसके साथ ही आलिया ने खुलासा किया कि उनके बाल काटने का यह काम उनके एक ‘मल्टी-टैलेंटेड’ प्रियजन ने किया है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि “हां, मेरे बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रियजन के कारण मैं घर पर अपने बाल कटवा सकी हूं, जो उस हर वक्त मेरे साथ मौजूद रहता है, जब मुझे इसकी जरूरत पड़ती है।” आलिया के इस कैप्शन ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि “क्या वह प्रियजन रणबीर है?” एक अन्य ने लिखा कि “हम सभी आपके प्रियजन के बारे में अधिक जानना चाहते हैं।” इसके अलावा आलिया ने यह भी साझा किया कि लॉकडाउन के दौरान वह सही काम करने और खाने से “मजबूत” और पहले से ही अधिक “फिट” हो गई हैं। उन्होंने कहा कि “60 दिनों के बाद ज्यादा मजबूत, फिट, रस्सी कूदने में बेहतर, पुशअप्स में बेहतर, दौड़ने के लिए अधिक जुनूनी, सही खाने के लिए सुपर जुनूनी और अगली चुनौती पर वापस आने के लिए इंतजार कर रही हूं।” वहीं वर्कफ्रंट पर आलिया रणबीर के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.