आकाश चोपड़ा बोले- शाहरुख और अमिताभ बन सकते हैं बड़े क्रिकेट कमेंटेटर
Updated on
27-05-2020 09:34 PM
नई दिल्ली। कोरोनाकाल में क्रिकेट की स्पर्धाएं पूरी तरह से बंद पड़ी हैं। ऐसे समय में खिलाड़ी सहित कमेंटेटर्स भी सोशल मीडिया पर लाइव आ रहे हैं। हाल ही में एक चैनल पर बातचीत में आकाश चोपड़ा ने अपने क्रिकेट सफर और जिंदगी से जुड़े कई किस्सों का खुलासा किया। इस बातचीत में आकाश चोपड़ा ने उन भारतीय अभिनेताओं के नाम भी बताए, जो महान कमेंटेटर बन सकते हैं। आकाश चोपड़ा ने उन दो अभिनेताओं में बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और किंग शाहरुख खान का नाम लिया। आकाश चोपड़ा ने दोनों सुपरस्टार्स की सहजता की सराहना करते हुए कहा कि बॉलीवुड के कई सितारे कमेंट्री करने की कोशिश करते हैं, मगर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि शाहरुख और अमिताभ एक अच्छे कमेंटेटर बन सकते हैं। वहीं आकाश चोपड़ा ने कहा कि अश्विन की स्मार्टनेस और जानकारी देखकर उन्हें महसूस होता है कि अश्विन को बेहतर इंग्लिश कमेंटेटर बनना चाहिए। आकाश चोपड़ा ने कहा कि वह डगआउट में बैठकर खेल का विश्लेषण कर सकते हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आकाश चोपड़ा पिछले कई सालों से हिंदी कमेंट्री कर रहे हैं और उन्हें लगता है कि युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव इस काम को सही से कर सकते हैं। यानी हिंद कमेंट्री कर सकते हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा कि हिंदी में चहल और कुलदीप फन कर सकते हैं। उन्होंने चाइनामैन कुलदीप के लिए कहा कि वह अंडर रेटेड हैं, वह मजाकिया हो सकते हैं और वह उनका छुपा रुस्तम होंगे। हालांकि कमेंटेटर और खेल विश्लेषक होने के नाते कई बार फैंस की नाराजगी का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में आकाश चोपड़ा और उनके बच्चों को फैंस की इसी नाराजगी का शिकार होना पड़ा था।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…