अजमल को इंग्लैंड दौरे में पाक टीम के एक मैच भी जीतने की उम्मीद नहीं
Updated on
13-07-2020 12:04 AM
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अजमल ने कहा है कि पाक टीम के लिए इंग्लैंड दौरे का एक मैच भी जीतना कठिन होगा। अजमल ने कहा, ''पाक टीम युवा और अनुभवहीन है और उसे वहां के हालातों की जानकारी नहीं है। ऐसे में इंग्लैंड के हालातों का सामना करना उनके लिए काफी मुश्किल होगा।''
अजमल ने कहा, ''पाक के लिए यह सीरीज जीतना संभव नहीं है। यदि पाक टीम एक भी मैच जीत जाती है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा हालांकि पाकिस्तानी नागरिक होने के कारण मैं दुआ करता है कि टीम अच्छा प्रदर्शन करे।''इस दौरे पर पाक और इंग्लैंड के बीच सीरीज की शुरुआत टेस्ट मैच से होगी। वहीं टेस्ट सीरीज के बाद टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड में 8 जुलाई से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत हो गयी है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जुलाई में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के बाद इंग्लैंड और पाक के बीच सीरीज शुरु होगी। इंग्लैंड और पाक के बीच पहला टेस्ट 5 से 9 अगस्त के बीच दर्शकों के बिना खेला जाएगा। वहीं सीरीज के बाकी दोनों टेस्ट मैच साउथम्पटन के एजेस बाउल में 13 से 17 अगस्त और 21 से 25 अगस्त तक खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज 28 अगस्त से साउथम्पटन में खेली जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…