नई दिल्ली । भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को उनके प्रीमियम प्लान पर जवाब देने के लिए 10 अगस्त तक का समय दिया है। ट्राई ने इस मामले में दोनों कंपनियों से कई नए सवाल भी किए हैं। सूत्रों के अनुसार ट्राई ने कंपनियों से पूछा था कि नेटवर्क व्यस्त होने की स्थिति में यदि किसी गैर-प्रीमियम प्लान वाले ग्राहक के करीब कई सारे प्रीमियम प्लान ग्राहक हों तो उस स्थिति में गैर-प्रीमयम ग्राहक को कैसी सेवाएं मिलेंगी? ट्राई ने ग्राहकों को दो श्रेणियों में बांटने वाले दोनों कंपनियों के इन प्लान पर इस तरह के करीब दो दर्जन सवाल भी पूछे हैं। ट्राई ने 31 जुलाई को दोनों कंपनियों को इन सलावों पर चार अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा था जिस पर वोडाफोन आइडिया ने और समय देने की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार ट्राई ने दोनों कंपनियों को अतिरिक्त समय देते हुए इन सवालों को विस्तार से जवाब देने को कहा है। इससे पहले एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने मासिक आधार पर एक निश्चित राशि खर्च करने वाले ग्राहकों को प्रीमियम श्रेणी में रखने की घोषणा की थी। कंपनियों ने अपने ऐसे ग्राहकों को 4जी नेटवर्क पर वरीयता देने, इंटरनेट की तेज स्पीड उपलब्ध कराने समेत कई अन्य लाभ की पेशकश की थी। वहीं ट्राई ने इस पर आपत्ति जताते हुए कंपनियों से पहले चरण में जवाब तलब किया था जिस पर पिछले महीने कंपनियों ने अपने जवाब ट्राई को सौंपे। अब ट्राई ने दोनों कंपनियों से नए सवाल पूछे हैं।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…