नई दिल्ली। विमान ईंधन के दाम 16 दिन में लगातार दूसरी बार बढ़े हैं। देश के विभिन्न शहरों में मंगलवार 16 जून से इनकी कीमत 14 से 17 प्रतिशत के बीच बढ़ाई गई है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विमान ईंधन की कीमत 5,494.50 रुपए बढ़ाकर 39,069.87 रुपए प्रति किलोलीटर कर दी गई है। इससे पहले यहां इसकी कीमत 33,575.37 रुपए प्रति किलोलीटर थी। इस महीने दो बार में दिल्ली में विमान ईंधन 82 फीसदी से अधिक महंगा हो चुका है। पहले एक जून से कीमतों में 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। विमान सेवा कंपनियों के कुल व्यय का 35 से 40 प्रतिशत ईंधन के मद में खर्च होता है। ईंधन के दाम बढ़ने से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोलकाता में आज से विमान ईंधन की कीमत 14.22 प्रतिशत बढ़कर 44,024.10 रुपए, मुंबई में 16.61 प्रतिशत बढ़कर 38,565.06 रुपए और चेन्नई में 16.40 प्रतिशत बढ़कर 40,239.63 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। तेल विपणन कंपनियां हर पखवाड़े विमान ईंधन की कीमतों की समीक्षा करती हैं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…