यूरोपीय देशों में एक जुलाई से की जा सकेगी हवाई यात्रा, हटाया कोरोना की वजह से लगा प्रतिबंध
Updated on
14-06-2020 08:13 PM
लंदन। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए यूरोपियन यूनियन में भी अनावश्यक यात्राओं को प्रतिबंधित कर दिया था। अब इन नियमों में ढील दी गई है। यूरोपीय यूनियन ने महाद्वीप में गैर जरूरी यात्राओं पर लगी पाबंदियों पर एक जुलाई से ढील देने का ऐलान किया है। नई छूट की तहत विदेशी छात्रों, यूरोपियन यूनियन के बाहर के लोग जो यूरोप में रहते हैं और हाइली स्किल्ड वर्कर्स को भी 1 जुलाई से मिलने वाली ढील का लाभ मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि यूरोपियन यूनियन ने मार्च महीने में जैसे ही कोरोना वायरस तेजी से फैलना शुरू हुआ, सभी तरह की अनावश्यक यात्रा पर रोक लगा दी। यह रोक 27 यूरोपीय देशों के अलावा आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नार्वे और स्विट्जरलैंड में 15 जून तक लगाई गई थी। यात्रा में ढील देने के बाद यूरोप की सीमा के अंदर बिना आईडी चेक किए यात्रा संभव हो पाएगी। यानी जून के अंत से अब यूनियन के अंदर बेरोकटोक यात्रा की जा सकेगी। इससे पहले यूरोपियन यूनियन ने ब्रिटेन को छोड़कर सभी देशों के नागरिकों के यूरोप में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। यूरोपियन यूनियन ने लॉकडाउन के चलते प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बाहरी सीमाओं को खोलने की सिफारिश की है। जाहिर है इटली, स्पेन, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जैसे देश कोरोना की वजह से सबसे प्रभावित रहे हैं।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…