एयर कंडीशनिंग और इंजीनियरिंग कंपनी वोल्टास का शुद्ध लाभ 50.83 प्रतिशत घटा
Updated on
14-08-2020 11:41 PM
नई दिल्ली । टाटा समूह की एयर कंडीशनिंग और इंजीनियरिंग सेवा देने वाली कंपनी वोल्टास ने शुक्रवार को कहा कि जून 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 50.83 प्रतिशत घटकर 81.77 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बताया कि कोविड-19 के कारण उसके कारोबार पर असर पड़ा। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 166.32 करोड़ रुपये का संचयी शुद्ध लाभ हासिल किया था। वोल्टास ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि के दौरान उसकी कुल आय 49.41 प्रतिशत घटकर 1,364.34 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,697.27 करोड़ रुपये थी। वोल्टास ने कहा कि जून 2020 तिमाही के दौरान समूह का परिचालन और वित्तीय परिणाम कोरोना और उसके चलते लागू किए गए लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुआ।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…