Select Date:

सफल परीक्षण के बाद हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल तैयार करने का लक्ष्य

Updated on 08-09-2020 06:44 PM

नई दिल्ली हाइपरसोनिक टेस्ट डमोन्स्ट्रेटर व्हीकल एचएसटीडीवी के सफल परीक्षण से अंतरिक्ष विज्ञान में भारत ने एक और बड़ी छलांग लगा दी है। यह परीक्षण भारत के लिए तीन उच्च क्षमता की तकनीकों का रास्ता खोलेगा। एक हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल, दूसरा रॉकेट तथा तीसरे स्पेस प्लेन। डीआरडीओ की योजना है कि अगले पांच सालों के भीतर देश में हाइपरसोनिक मिसाइल तैयार कर ली जाए। डीआरडीओ ने सोमवार को दूसरी बार स्क्रैमजेट इंजन युक्त एचएसटीडीवी का दूसरी बार परीक्षण किया है। पहला परीक्षण एक साल पूर्व किया गया था। कुछ और परीक्षणों के बाद सबसे पहले इस तकनीक का इस्तेमाल हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल के निर्माण में होगा। इससे दोगुनी रफ्तार की मिसाइलें बनाना संभव होगा। वैसे, भारत और रूस ब्रह्मोस-2 नाम की जिस मिसाइल पर कार्य कर रहे हैं, वह हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल ही है, लेकिन यह परीक्षण भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा। डीआरडीओ के सूत्रों ने कहा कि अभी सारा फोकस तकनीक को सफल बनाने पर है। जैसे ही तकनीक सफल हो जाती है तो उसके कई इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हालांकि डीआरडीओ का मुख्य फोकस सैन्य उपकरण बनाने पर ही रहेगा, लेकिन अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए भी तकनीकी महत्वपूर्ण होगी। एचएसटीडीवी तकनीक से इन दो मिशनों को मिलेगी मदद अंतरिक यान इसरो इस तकनीक के जरिये अंतरिक यान बनाना चाहता है ताकि उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया जा सके और यान वापस धरती पर लौट आए। इस तकनीक से बहुत कम समय में अंतरिक्ष में पहुंचा जा सकता है। उपग्रह भेजना उपग्रहों को लांच करने के लिए रॉकेट जैसी जीएसएलवी आदि में भी स्क्रैमजेट इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। रॉकेटों में इसरो भी स्क्रैमजेट इंजन का परीक्षण कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.